नाहन: पीजी कॉलेज में रोड़ सेफ्टी क्लब ने प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्रों को नवाजा, सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक..

नाहन: पीजी कॉलेज में रोड़ सेफ्टी क्लब ने प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्रों को नवाजा, सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 मार्च : 

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता तथा डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट जैसी गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. विभव कुमार शुक्ला थे। सम्मानित अतिथि के रूप में  नरेंद्र तोमर, जिला सिरमौर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में एएसआई श्रीमती शांता महिला पुलिस थाना नाहन ने तथा श्रीमती सुनीता ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा तथा प्रोफेसर नवदीप कौर अर्थशास्त्र विभाग से मंच पर उपस्थित रहे और अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रोफेसर गोपाल भारद्वाज ने मंच संचालन किया तथा समारोह को सुचारू रूप से संपन्न करवाया।

समारोह में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट में वंशिका (प्रथम), अंजलि शर्मा (द्वितीय) तथा श्वेता ठाकुर (तृतीय); पोस्टर मेकिंग में आर्यन शर्मा (प्रथम), पल्लवी तोमर (द्वितीय) तथा तनिया मोहिंद्रा (तृतीय); तथा क्विज प्रतियोगिता में टीम-ए (परुल चौहान, ऋषभ चौहान, सिम्मी ठाकुर) प्रथम, टीम-सी (सनिया, फलक, वंशिका) द्वितीय तथा टीम-सी (लव ठाकुर, निखिल शर्मा, अंजलि शर्मा) तृतीय स्थान पर रही।

 समारोह रोड सेफ्टी जागरूकता के प्रति छात्रों में उत्साह जगाने तथा सुरक्षित सड़क उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। क्लब के समन्वयक प्रो. गोपाल भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं विजेताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।