नाहन: गुलेरिया ढांग- नेरो कोटडी लिंक रोड़ के लिए मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस : सोलंकी..

नाहन: गुलेरिया ढांग- नेरो कोटडी लिंक रोड़ के लिए मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस : सोलंकी..

नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में कौलावाला भूड़ पंचायत के अंतर्गत गुलरिया धांग से नैरो कोटड़ी (KM 0/0 से 4/935) लिंक रोड के निर्माण के लिए 2.355 हेक्टेयर वन भूमि की FCA फॉरेस्ट क्लियरेंस प्राप्त हो गई है।

 

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सड़क निर्माण से कौलावाला भूड़ पंचायत के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अब जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।

 

विधायक अजय सोलंकी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक स्तर पर फॉरेस्ट क्लियरेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है और विकास कार्यों को तेजी मिली है।

उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्र की हर जायज़ मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।