लॉ की डिग्री के बाद डिफेंस क्षेत्र में भी उज्ज्वल करियर: आईपीएस अशोक तिवारी -हिमालयन लॉ कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित

लॉ की डिग्री के बाद डिफेंस क्षेत्र में भी उज्ज्वल करियर:  आईपीएस अशोक तिवारी  -हिमालयन लॉ कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन, 24 नवम्बर   हिमाचल प्रदेश लॉ कॉलेज कालाअंब में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी ने व्याख्यान दिया और कानून के छात्रों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर अशोक तिवारी ने  
कानूनी पेशे का क्या महत्व है और वे अपने पेशे में कैसे सफल हो सकते है इसकी जानकारी छात्रों को दी।  उन्होंने बताया कि कानून की डिग्री पूरी करने
के बाद उनके पास किस तरह के करियर के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि लॉ की डिग्री पूरी करने के बाद डिफेंस क्षेत्र में भी छात्रों के लिए कई उज्ज्वल करियर विकल्प हैं। आईपीएस अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से आपके प्रयासों पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लॉ प्रोफेशन में आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ  और सोशल लाइफ के बीच भी बैलेंस बनाकर रखना होता है। उन्होंने बताया कि हमारा लोकतंत्र तीन स्तंभों पर टिका है एक कार्यकारी
सत्ता, दूसरा विधायी स्वायत्तता और तीसरा न्यायिक सत्ता। उन्होंने बताया कि इसमें कानून का पेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर हिमालयन ग्रुप के  चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल व सीईओ मन्नत बंसल ने कहा कि लॉ प्रोफेशन को नोबल प्रोफेशन क्यों कहा जाता है। कानूनी पेशा व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करता है और उन्हें न्याय दिलाता है। हिमालयन कॉलेज ऑफ  लॉ के प्रिंसिपल डा. अश्विनी कुमार ने कहा कि कानूनी पेशे में वे सभी चीजें शामिल हैं जो सभी व्यक्तियों का मार्गदर्शन करती हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। इस अवसर पर कानून विभाग का अन्य स्टाफ  मौजूद रहा।