हरोली के पदक विजेता पहलवान साहिल चाड को डिप्टी सीएम ने दी बधाई
अक्स न्यूज लाइन ऊना, 05 अप्रैल :
हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गांव के पहलवान चौधरी साहिल चाड ने रविवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से उनके गोंदपुर जयचंद स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में साहिल चाड ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को नई पहचान दिला रहे हैं, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि साहिल चाड इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पलवल में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।








