धर्मशाला में विद्युत शटडाउन का 21 जून तक का शैडयूल
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 11 जून :
विद्युत उप-मंडल धर्मशाला संख्या-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 63 केवीए पीडब्ल्यूडी काॅलोनी चेलियाँ के क्षेत्र चेलियाँ पीडब्ल्यूडी काॅलोनी तथा साथ लगते क्षेत्र में 12 जून को, 250 केवीए रेडियो काॅलोनी के क्षेत्र रेडियो काॅलोनी, अप्पर सकोह, सुभाष नगर में 13 जून को, 250 केवीए सीएसएस नई काॅलोनी चेलियाँ के क्षेत्र नई काॅलोनी चेलियाँ में 14 जून को, 250 केवीए सकोह बाजार के क्षेत्र सकोह बजार में 15 जून को, 250 केवीए पूल्ड आवास चेलियाँ के क्षेत्र चेलियाँ, जवाहर नगर में 16 जून को, 250 केवीए सीएसएस रेडियो काॅलोनी के क्षेत्र रेडियो काॅलोनी, अप्पर सकोह, सुभाष नगर में 17 जून को, 250 केवीए नजदीक पंप हाउस के क्षेत्र लोअर सकोह, जटेहड़ में 18 जून को, 250 केवीए सकोह मिडल के क्षेत्र लोअर सकोह, पुलिस लाइन रोड में 19 जून को, 250 केवीए सीएसएस- 250 केवीए गुलेर मोहल्ला- 100 केवीए पटवारखाना- 250 केवीए चेलियाँ के क्षेत्र चेलियाँ, स्टेडियम रोड, पास्सू लाइन एरिया, गुलेर मोहल्ला, बलोरिया मोहल्ला, नई काॅलोनी, पीडब्ल्यू काॅलोनी में 20 जून को तथा 250 केवीए नजदीक पंप हाउस के क्षेत्र लोअर सकोह तथा जटेहड़ में 21 जून 2026 को सुबह 9ः30 से सांय 5 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।









