नाहन : देश प्रदेश की 11 विभूतियों को राष्ट्र स्तरीय महा अलंकरण समारोह में अलंकृत

नाहन : देश प्रदेश की 11 विभूतियों को राष्ट्र स्तरीय महा अलंकरण समारोह में अलंकृत
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 28  जून :
हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम का आज 67 वां महा-अलंकरण पहाड़ी मृणाल ब्रह्मलीन चन्द्रमणि वशिष्ठ जी के 96 वें जन्मोउत्सव अवसर आयोजित हुआ। जिसमें देश प्रदेश की 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्र स्तरीय महाअलंकरण समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सीनियर डिप्टी ऐडवोकेट जनरल सुरेश कुमार मोगा ने की। उन्होंने कहा कि आचार्य चन्द्र मणि वशिष्ठ ने 1958 में जिन् सांस्कृतिक व कला धरोहर के संरक्षण क़े लिए संस्था की नींव रखी उसे वर्ष 1976 में सविंधान ने भी  समझा और सांस्कृतिक धरोहर के तहत मौलिक अधिकार व कर्तव्य के तहत माना।
इस अवसर पर लोक गायक  जीजा साला ठुन्दू जोडी ने सिरमौर की रियातकालीन् हारुल की प्रस्तुति से समा बांध दिया।