नाहन: एक अनोखा विवाह जहां संविधान बना साक्षी, शिलाई में दो सगे भाइयों ने ली शपथ न मंत्र,न फेरे और गई शादी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 अक्तूबर :
जिला सिरमौर में एक अनोखी शादी क्षेत्र व मीडिया में चर्चा का विषय बनी है। इस शादी में न मंत्र पढ़े गए और सात फेरे हुए, ज़िला सिरमौर के शिलाई ब्लॉक की नैनीधार पंचायत के गांव कलोग निवासी दो सगे भाईयों ने अपनी दुलहनों के साथ बस संविधान की शपथ ली और शादी हो गई।
इस अनोखी शादी ने सामाजिक कुरीतियों के अंधेरे को पाट कर नये सरोकारों के साथ के साथ जीने की नई मंजिल दिखाई।
कलोग गांव के सुनील कुमार बौद्ध व विनोद कुमार आजाद दोनों सगे भाइयों ने संविधान निर्माता डा अंबेडकर के विचारों से प्रभावित हो यह पहल की है।
नों भाई सरकारी सेवा में है। सामाजिक सुधारों के आगे रहने वाले इन भाइयों ने संविधान को साक्षी माना औऱ कहा कि विवाह दो दिलों का मेल है। इस सोच को वधू पक्ष का भी समर्थन मिला ।
सुनील की शादी रितु निवासी कटाडी व विनोद की शादी रीना निवासी नाया गांव के साथ संपन्न हुई हैं।



