नाहन: जल शक्ति विभाग की योजनाओं से चोरी हुआ माल बरामद,चोरी में प्रयोग कार भी पकड़ी, 5 आरोपी भी धरे गए...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 मार्च :
सिरमौर पुलिस ने जल शक्ति विभाग की विभिन्न वाटर सप्लाई व सिंचाई योजनाओं से मोटर, तार और अन्य सरकारी उपकरण चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इन योजनाओं से चोरी किए गए माल को बरामद करते हुए चोरी में प्रयोग की गई एक कार भी कब्जे में ली है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में थाना नाहन में दर्ज मुकदमा संख्या 30/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।
एसपी ने बताया कि रोशन लाल, सहायक अभियंता (AE), जल शक्ति उप-मंडल नाहन की शिकायत पर दर्ज किया गया , शिकायत के अनुसार, 28/01/2026 से 21/02/2026 के बीच शम्बुवाला, मलोनवाला भूड़ और खजूरना स्थित विभिन्न योजनाओं (WSS/LIS) से अज्ञात शातिरों ने सरकारी मोटर, पंप सेट, वाल्व और बिजली के केबल चोरी कर लिए थेl ।
नेगी ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों— विशाल, हरपन, सुलेमान, प्रिंस और गगन को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आज मोहित (स्कैप वाला) निवासी सुखचैनपुर की दुकान और स्टोर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल उपकरण: 3 नई मोटरें अनुमानित कीमत ₹36,000 प्रति मोटर, 1 स्टार्टर कीमत लगभग ₹3 लाख, ऑयल सर्किट ब्रेकर कीमत लगभग ₹35,000, औजार: घटना में प्रयुक्त टूलकिट, लोहे की रॉड, कटर और 6-6 मीटर के दो तार के टुकड़े शामिल है।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है।





