नाहन: शराब के ठेके में लगी आग, सीसीटीवी में हुई कैद....

नाहन: शराब के ठेके में लगी आग, सीसीटीवी में हुई कैद....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 अप्रैल :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन ब्लॉक के धौलाकुंआ में शराब के ठेके के शटर में लगी आग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस घटना की पुलिस स्टेशन माजरा में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तालाश में जुटी है। ताकि आग लगाने की घटना का खुलासा किया जा सके।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  ठेके में कार्यरत सुनील कुमार पुत्र भूप सिंह, निवासी गांव भटनोल, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिनांक 21-04-2026 को रात ठेका बंद करके वह सोने चला गया था तथा अगली सुबह ठेका खोलने पर पाया कि शटर में आग लगी हुई थी ।

शिकायत के अनुसार जो सुबह तक बुझ चुकी थी। यह घटना CCTV में कैद हो गई। 

नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में धारा  धारा 326(g), 3(5) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की तफतीश की जा रही है तथा आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।