नाहन: 19 मार्च को शहर के इन हिस्सों में बत्ती गुल रहेगी.....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 मार्च :
19 मार्च 2026 गुरुवार को नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला, जिला परिषद भवन,कालीस्थान,महेता पार्किंग के आसपास क्षेत्रों में लाइनों आदि के रख रखवा के लिए बिजली आपूर्ति प्रात: काल 9 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने ने बताया कि 63 केवीए एफ़ नजदीक रमोल निवास,63 केवीए फायर स्टेशन,100 केवीए न्यू कॉपरेटिव बैंक व 400 केवीए नाहन फाउंड्री के रख रखवा के लिए आपूर्ति बंद होने से उक्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि 19 मार्च को इन क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील है।




