10,11 व 13 फरवरी को सब-स्टेशन शाड़ाबाई में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 07 फरवरी :
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमण्डल, भून्तर अमन कुमार ने जानकारी दी कि 11 के.वी. दियार फीड़र में एल०आई०एस० हुरला और एल०आई०एस० बाहमीनाला को 2*3.15mva सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 के.वी. का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध कराने के लिए दिनांक 10,11 व 13 फरवरी 2026 को बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लॉअर कलहैली, कमांद, लॉअर बजौरा, लॉअर हाट और आसपास के इलाको में सुबह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त तिथियों में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।





