मन की बात’ ने समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया एहसास—भाजपा

मन की बात’ ने समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया एहसास—भाजपा

अक्स न्यूज लाइन शिमला  29 मार्च : 
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, संजौली मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान (पिंकू), पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, रमन विज, राज कुमार विज, अखिल पाराशर, अमन चड्ढा, अंकुर चड्ढा एवं प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने छोटा शिमला, बूथ नंबर 87, वार्ड नंबर 28 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा प्रेरणा, सीख और राष्ट्र निर्माण के नए विचारों से परिपूर्ण होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का पुनः स्मरण होता है और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
भाजपा नेताओं ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जल संरक्षण पर दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संकट एक बड़ी चुनौती बन सकता है, इसलिए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे प्रयासों को हर व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देशभर में हो रहे सफल प्रयोगों को साझा करना समाज को प्रेरित करता है और लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त पहल है, जो हर नागरिक को देश के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है।