नाहन: किन्नर समुदाय दो समूहों के बीच मारपीट, माजरा पुलिस स्टेशन में क्रॉस एफआईआर दर्ज
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मार्च :
पांवटा ब्लॉक के गांव कुड़ियों में एक घर में बधाई लेने पहुंचे किन्नर समुदाय के दो समूहों के बीच किसी बात में हुई कहासूनी हाथपाई व लातों मुक्कों में तब्दील हो गई।।माजरा पुलिस स्टेशन में पहुचीं शिकायतों के अनुसार दोनों पक्षों के लोगों की चोटें आई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता जोया महन्त निवासी गुज्जर कॉलोनी बद्रीपुर, तहसील पांवटा साहिब ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 13-03-2026 को वह अपनी साथियों आशा, नैना व शिवानी के साथ गांव कुण्डियों में बधाई मांगने गई थी।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार इसी बीच राजकुमारी उर्फ नर्गिस अपने साथियों समीर खान व खुशी उर्फ जानी के साथ वहां आई और गाली-गलौच करते हुए डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शिकायतकर्ता को बाजू, टांग व कमर में चोटें आईं।
एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में शिकायतकर्ता राजकुमारी गद्दी पत्नी किन्नर, निवासी वार्ड नम्बर 09 देवीनगर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के अपनी शिकायत में बताया कि 13-03-2026 को वह अपने साथी खुशी व चालक समीर के साथ गांव कुण्डियों में बधाई लेने गई थी। वहां पहले से जोया, नैना, आशा व शिवानी बधाई मांग रहे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई ।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार जोया ने राजकुमारी को धक्का देकर गिरा दिया तथा लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में शिकायतकर्ता को पेट, छाती व टांगों में चोटें आई हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है जाँच जारी है ।




