नाहन: स्कूटी सवार शहर के 2 युवकों कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा पकड़ी आरोपी धरे,एफआईआर दर्ज..

नाहन: स्कूटी सवार शहर के 2 युवकों कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा पकड़ी आरोपी धरे,एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 अप्रैल :
नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे नाहन शहर के 2 युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने तस्करी में प्रयोग की जा रही एक स्कुटी को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल नाहन ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 6.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। 

एसपी ने बताया नाका बंदी के दौरान  स्कूटी नंबर HP71A6506 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। 
नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (उम्र 28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफी, निवासी मकान नं0 1111/4, अमरपुर मोहल्ला नाहन, तथा अभिनव कश्यप (उम्र 25 वर्ष) पुत्र राज कुमार, निवासी मकान नं0 856/3, शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन, के रूप में हुई है। 

उन्होंने ने बताया कि थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नेगी ने बताया कि मामले की जांच में पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त हेरोईन/चिट्टा कहां से लाए थे और किसे बेचने की फिराक में थे ताकि मामले में बेकवार्ड/फॉरवार्ड लिंकेज का पता लगाकर नशे के इस अवैध धन्धे में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके। 

*