23 और 25 नवम्बर को होंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार- जिला रोजगार अधिकारी

23 और 25 नवम्बर को होंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार- जिला रोजगार अधिकारी
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन केलांग, 18 नवम्बर : 
जिला रोजगार अधिकारी लाहौल-स्पीति स्थित केलांग जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि मैसर्ज एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 100 रिक्त पदों की भर्ती की मांग जिला रोजगार कार्यालय लाहौल स्पीति को अधिसूचित की गई है। भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय लाहौल-स्पीति स्थित केलांग और उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 सेमी और उससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 15,000 से 19,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि.प्र. और चंडीगढ़ रहेगा। 
उन्होंने बताया कि योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 23 नवमम्बर को सुबह 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय लाहौल-स्पीति स्थित केलांग में और 25 नवम्बर को सुबह 10ः 30 बजे उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा करवाकर इंटरव्यू में भाग ले सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर किया जा सकता है। इस बारे अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय केलांग जिला लाहौल स्पिति में 01900202252 पर  प्राप्त की जा सकती है।