सीएम आपदा राहत कोष के लिए खुलकर आगे आएं: पठानिया.... शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का चेक सीएम को किया भेंट....

सीएम आपदा राहत कोष के लिए खुलकर आगे आएं: पठानिया....  शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का चेक सीएम को किया भेंट....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन -- कांगडा ,  10 अगस्त   - 2023 
 आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सीएम को चार लाख 36 हजार का चेक भेंट किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा  क्षेत्र शाहपुर   के ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ,महिला काँग्रेस, युवा काँग्रेस ,सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई ,एस०टी०प्रकोष्ठ ,एस०सी०प्रकोष्ठ, पेंशनर सेल,भूतपूर्व सैनिक लीग ,अल्पसंख्यक सेल,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, बूथ कांग्रेस कमेटियों ,ठेकेदार यूनियन, समाजसेवी संगठनों, शाहपुर व्यापार मंडल,चढ़ी व्यापार मंडल, रैत व्यपार मण्डल,द्रमन व्यापार मण्डल तथा समाजसेवी सगठनों द्वारा आपदा राहत कोष में बढ़चढ़ कर राहत राशि एकत्रित की थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा के डे वन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग की तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई यही नहीं राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुणा तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है।
   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जिनके आपदा में प्रयासों को वर्ल्ड बैंक द्वारा भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की संवेदनाओं तथा दुख तकलीफों को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने शाहपुर ब्लाक के कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से राहत आपदा कोष के लिए धन एकत्रित करने का आग्रह किया था ताकि आपदा की इस घड़ी प्रभावित लोगों की बेहतरीन तरीके से मदद की जा सके।