नाहन : पार्षद सीमा अत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदर्श संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त
अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :
नशा उन्मूलन, जन-जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय आदर्श संस्था (Association for Anti Drug Abuse, Rehabilitation and Saviour of Humanity) ने नाहन शहर के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
संस्था के राज्य अध्यक्ष अमरजीत परमार ने नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-5 की पार्षद सीमा अत्री को आदर्श संस्था की नाहन शहर महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
राज्य अध्यक्ष अमरजीत परमार ने विश्वास व्यक्त किया कि सीमा अत्री संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप नशा उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सीमा अत्री पहली बार नगर परिषद की पार्षद निर्वाचित हुई हैं। इससे पूर्व उनकी सास भी कई बार नगर परिषद की पार्षद रह चुकी हैं।




