जन विरोधी निर्णय लेने के लिए प्रदेश में सत्ता में आई है कांग्रेस सरकार : सुखराम चौधरी

जन विरोधी निर्णय लेने के लिए प्रदेश में सत्ता में आई है कांग्रेस सरकार : सुखराम चौधरी
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन शिमला 16 जनवरी : 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को अपना सरकारी पद छोड़ कर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बन जाना चाहिए। सीएम के सलाहकार जो भी बयानबाजी करते है वह केवल राजनीतिक होती है अगर उनका काम केवल सरकार का मुख्य प्रवक्ता बनना है तो वह अपना पद छोड़ सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के नेता को मौका मिलता है तब वह नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी देना शुरू कर देते है, वह यह केवल इसलिए करते है क्योंकि वह राजनीतिक माइलेज लेना चाहते है।
आज भी मीडिया सलाहकार ने बिजली सब्सिडी छोड़ने का राजनीतिक स्टंट खेला है, अगर गौर से देखें तो मुख्यमंत्री के पक्ष में केवल यह ही बोलते है पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं अध्यक्ष मौन रहते है। कांग्रेस के नेता मौन इसलिए रहते है क्योंकि वह जानते है जो मुख्यमंत्री कर रहे है वो पूरी तरह गलत है और जो निर्णय वह ले रहे है वह पूरी तरह जनविरोधी है। 
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के 81 और रूट प्राइवेट बस ऑपरेटरों को जाएंगे। यह साफ दिखता है कि सरकार किन लोगों को लाभ पहुंचना चाहती है। चर्चाओं के अनुसार इसपर निर्णय ले लिया गया है और जल्दी ही इनके आबंटन की प्रक्रिया परिवहन विभाग पूरी कर देगा। इससे पहले 84 रूटों का आबंटन कर दिया गया है जिसके बाद अब 81 रूटों का आबंटन होगा। इसकी औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर दिया गया है। अभी और लंबी सूची परिवहन विभाग के पास है जो चरणबद्ध ढंग से इन रूटों का आबंटन करने की प्रक्रिया को पूरा करेगा। जो 81 रूट अब प्राइवेट ऑपरेटरों का आबंटित किए जाएंगे मौजूदा समय में इन सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसें चल रही हैं। इन रूटों में 55 नए रूट हैं व 26 वे रूट हैं जो पहले विज्ञापित किए थे लेकिन उनके लिए कोई आवेदन नहीं आया था। 
भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार केवल मात्र जन विरोधी निर्णय लेने के लिए प्रदेश में सत्ता में आई है। इनका एक भी निर्णय जन हित में नहीं होता , अगर कांग्रेस की सरकार किसी का हित देखती है तो वह केवल अपने मित्रों का हित होता है।