अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 फरवरी :
सिरमौर जिले के सिक्योरिटी ट्रेड के छात्र-छात्राओं के लिए जीरकपुर चंडीगढ़ स्थित होटल पार्क पलाजा और होकस सिक्योरिटी 12वी कक्षा के वोकेशनल विषय के छात्र - छात्राओं के लिए ओन जोब ट्रेनिंग कार्यक्रम 10 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के सिक्योरिटी सब्जेक्ट के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । सिक्योरिटी ट्रेड विषय से संबंधित जैसे सीसीटीवी वीडियो फुटेज और एडिटिंग, बिना हथियार के सुरक्षा और जमीनी स्तर पर आने वाली बाधाओं को सुरक्षा की दृष्टि से किस प्रकार पार किया जाता है तथा आग क्या है और आग को काबू ओर किस प्रकार बुझाया जा सकता है के बारे में जानकारी प्राप्त की जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में जिला समन्वयक (वोकेशनल) यशपाल शर्मा , वोकेशनल ट्रेनर सन्त राम चौहान, शिवानंद शर्मा, टिना प्राशर, किरण बाला , इन सभी का विशेष सहयोग रहा। बच्चों के साथ गए वोकेशनल ट्रेनर ने कहा कि ओन जोब ट्रेनिंग के दौरान सभी बच्चों ने कर्तव्य निष्ठा से और रुचि रखते हुए प्रशिक्षण को पूरा किया। तत्पश्चात सभी सिक्योरिटी सेक्टर के 59 छात्र-छात्राओं को, हॉकस सिक्योरिटी एजेंसी ने प्रमाण पत्र जारी किए।