सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से 14 पदों पर आवेदन आमंत्रित, 09 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला 2 अप्रैल :
उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार के 08 तथा पटवारी के 06 पदों पर पुनर्नियोजन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को क्रमशः 60 हजार एवं 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन केवल हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त उन अधिकारियों से आमंत्रित हैं जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो तथा जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित न हो। अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित कार्यालय सेटलमेंट आॅफिसर, कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला में 09 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकते हैं। पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से 3 माह की अवधि के लिए किया जाएगा, जिसे कार्य प्रदर्शन एवं आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को सीमित अवकाश, चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यकतानुसार टीए डीए की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।








