नाहन: हरियाणा का तस्कर 35.70 ग्राम चिट्टा समेत धरा, 85,625 रुपये की करंसी पकड़ी....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 अप्रैल :
डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम ने मोगीनंद में हरियाणा के नशा तस्कर के कब्जे से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। हिरासत में लिए गए तस्कर के कब्जे से 35.70 ग्राम चिट्टा व 85,625 रुपये की करंसी पकड़ी गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु नाम का व्यक्ति काफी लम्बे समय से नाहन व कालाआम्ब के लडकों को मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन को बेचने का धंधा कर रहा है।
एसपी ने बताया कि आरोपी चिट्टा/हैरोइन की खेप लेकर मोगीनन्द में कंपनी के लड़कों को मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन बेच रहा है ।
सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे काबू किया आरोपी ने अपना नाम कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु पुत्र श्री भुपेन्द्र भाटिया निवासी मकान न0 263, दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड़ काला आम्ब नजद मस्जिद डा0 हमीदपुर तह0 नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा व उम्र 27 साल बताया।
नेगी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 35.70 ग्राम चिट्टा व 85620/- रुपये की करंसी बरामद हुई।आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन कालाआम्ब में धारा 21 N.D & P.S ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसपी ने बताया कि यह नशा तस्कर का एक बहुत बडा सरगना है जो बहुत चालाकी से हिमाचल में नशा का अवैध धन्धा कर रहा था व पुलिस के रड़ार पर था।
आरोपी को अदालत से पुलिस।रिमांड के लिये पेश किया जा रहा है।अन्वेषण के दौरान पता लगाया जा रहा है कि इसका नशा तस्कीर का जाल कहां-2 फैला है। इसके बेकवर्ड व फार्वर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है तथा पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।
*








