नाहन: नेशनल हाईवे पर ट्रक खड्ड में जा गिरा,चालक ने कूद कर बचाई जान.पुलिस जांच में जुटी....

नाहन: नेशनल हाईवे पर ट्रक खड्ड में जा गिरा,चालक ने कूद कर बचाई जान.पुलिस जांच में जुटी....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 मई :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन एरिया में गोशाला के नजदीक  पांवटा की तरफ़ जा रहा एक ट्रक ब्रेक न लगने के कारण बेकाबू हो कर पीछे की ओर खड्ड में लुढ़क गया।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे की सूचना दोपहर में 112 न पर मिली थी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर लोड होने के कारण चड़ाई में चालक ने ट्रक के कलीनर को टायर के पीछे पत्थर लगाने को कहा इसी बीच ट्रक के ब्रेक नही लगे और ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा।चालक ने स्थिति को देखते हुए ट्रक से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।  दुर्घटना ग्रस्त ट्रक पांवटा में एक फैक्ट्री का सामान लेकिन जा रहा था।