नाहन: नेशनल हाईवे पर दो हादसों में चार लोग घायल, एफआईआर दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 मई :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन क्षेत्र में बीती रात दो अलग अलग हादसों में 4 लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करकेजांच शुरू कर दी है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि ब्ढिमकी मन्दिर के पास अपनी चाय की दुकान के नजदीक एक स्कुटर टम्परेरी न0 इसने TO226HP1399B पांवटा की तरफ से तेज रफ्तारी से आया जिस पर 02 व्यकित सवार थे ने एक ट्रक कन्टेनर नं0 PB65AY4588 को टक्कर मार दी ।
एसपी ने बताया कि स्कुटर चालक साहिल व उसके पीछे बैठा व्यक्ति कार्तिक निवासी शिमला इस हादसे में घायल हो गए। पुलिस थाना नाहन में अभियोग पुंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।
नेगी ने बताया कि एक अन्य मामले में खजुरना स्थित लोहे के पुल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मोटर साईकिल न0 HP71A7255 को टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार दो युवक अरविंद पाल सिंह पुत्र स्व0 परमजीत सिंह निवासी गांव बनकला, त0 नाहन व संदीप ठाकुर पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी बनेठी घायल हो गए। जिनकी टांग-बाजू में चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर नाहन में धारा 281, 125A BNS व 187 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।









