नाहन: कार से बरामद हुए 264 नशीले कैप्सूल ,आरोपी चालक धरा..

नाहन: कार से बरामद हुए 264 नशीले कैप्सूल ,आरोपी चालक धरा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 मई :
पांवटा साहिब में पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर  एक कार की तालाशी के दौरान 264 नशीले कैप्सूल बरामद किया है। फरार हो रहे आरोपी चालक को पुलिस ने धर दबोचा। 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने वाहनों की चैकिंग के दौरान  भांटावाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला जाने वाली सड़क पर  कार न0 HR04B-3205 को रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक ने कार को एकदम से अपनी दाहिनी तरफ काट कर कच्चे में उतार कर भगाने की कोशिश करने लगा । 
एसपी ने बताया कि आरोपी आगे एक आम का पेड़ व सड़क किनारे पड़े मोटे लोहे के पाईप होने के कारण गाड़ी को न भगा सका जिस पर टीम ने गाडी के पास जाकर देखा तो गाड़ी के अन्दर  चालक सीट पर बैठा था । चालक की पहचान बसारत अली पुत्र श्री यामीन मोहम्मद गांव घुतनपुर डा0 बातामण्डी तहसील व थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 के रुप में हुई है।

नेगी ने बताया कि कार को चैक करने पर कार के डैशबोर्ड पर एक बैग में स्ट्रीपों में 264 केप्सुल नशीले बरामद किये गये 
आरोपी कार चालक बसारत अली  केप्सुलों के सन्दर्भ में कोई भी लाईसेंस व डाक्टरी परामर्श पेश पुलिस न कर सका जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22, 25 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को अदालत ने 26.05.2026 तक का पुलिस 
रिमाँड में रखने के आदेश दिए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशीले कैप्सूलों को कहां से लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक मे था ताकि पूरे गिरोह को गिरफ्त में लिया जा सके