17 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी रंगस-बाड़ी-कांगू सडक़

17 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी रंगस-बाड़ी-कांगू सडक़
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन --हमीरपुर  ,  13 अप्रैल  2023
 नादौन उपमंडल में मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते रंगस-बाड़ी-कांगू सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 17 से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि रंगस-बाड़ी-कांगू सडक़ की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ पर यातायात 17 से 30 अप्रैल तक बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भट्ठा-कांगू सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं।
-0-