नाहन: 11.720 ग्राम चुरा पोस्त बरामद,ट्रक समेत 2 आरोपी धरे, राजगढ़ में मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मई :
राजगढ़ में पुलिस ने एक ट्रक के जरिए तस्करी करके ले जाई जा रही 11.720 किलो ग्राम चुरा पोस्त की बडी खेप बरामद की है।इस मामले में 2 आरोपियों समस्त ट्रक कब्जे में लिया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि Detection Cell Sub Division Rajgarh टीम को सूचना मिली कि अजय कुमार व प्रेम सिंह अपने ट्रक न0 HP07F-0867 में मादक पदार्थ चूरा पोस्त की खेप लेकर संयुक्त रूप से सोलन से गिरिपुल की तरफ आ रहे है ।
एसपी ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा उपरोक्त ट्रक को मरयोग मुख्य सड़क पर रोका लिया गया ।
जांच के दौरान ट्रक चालक ने अपना नाम पता अजय कुमार पुत्र श्री प्रेम सिंह गांव कोट ढांगर डा0 ठोड़ निवाड़ तह0 राजगढ़ जिला सिरमौर व कण्डक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र श्री शेर सिंह निवासी वार्ड न0 2 राजगढ़ डा0 व तह0 राजगढ़ जिला सिरमौर बताया।
नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन के नीचे एक मेट के खांचे के अन्दर व केबिन के दोनो साईड़ के लोक में बने खांचो से कुल 23 पोलोथीन लिफाफे गाँठ लगे बरामद हुए जिनमें 11.720 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है।
आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में धारा 15, 29 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।









