नाहन: कार में आग लगाने के मामले 2 आरोपी पांवटा पुलिस ने दबोचे...

नाहन: कार में आग लगाने के मामले 2 आरोपी पांवटा पुलिस ने दबोचे...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मई :
पांवटा साहिब में हाल ही में एक कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा।

ज़िले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  दिनांक 04-05-2026 को रणजीत सिंह पुत्र डॉ0 मनमोहन सिंह निवासी वार्ड न0 08, कोर्ट  रोड़ पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0 प्र0 ने थाना पर एक शिकायत पत्र पेश पुलिस किया था।

जिसमें कहा गया था कि दिनांक  03/04-05-26 की रात लगभग दो बजे, शोर और धूंऐ की वजह से इसकी नींद खुली और यह अपने गेट की तरफ भागा तो इसने देखा कि इनकी कार HPI7G-1000 बुरी तरह से जल रही थी। 

गाड़ी को पड़ौसियों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला व फायरविगेड को फोन किया परन्तु तब तक इनकी पुरी गाड़ी जल चुकी थी। जब इन्होने अपने घऱ के  सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि दो बाइकों पर पाँच लड़के आए और अपनी बाइकों को थोड़ा आगे खड़ा करके इनके घर के गेट के अंदर पैट्रोल से छिड़काव किया और आग लगाकर भाग गए । 

एसपी ने बताया कि मामले में  धारा 326 (g), 324 (4), 3 (5) BNS में थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

इस अभियोग के अन्वेष्ण के दौरान Cyber Cell पांवटा साहिब की मदद व CCTV Footage के आधार पर दिनांक 13-05-2026 को आरोपीगण कमल पुत्र विजय कुमार निवासी गाँव भगवान पुर डा. फतेहपुर तह. जगाधरी जिला यमुना नगर हरियाणा बउम्र- 21 वर्ष व निखिल पुत्र श्री सतपाल निवासी गाँव बुढिया चुंगी डा.व तह. जगाधरी जिला यमुनानगर उम्र- 21 वर्ष की तलाश करके थाना पाँवटा साहिब में  नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है  जिन्हे न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस हिरासत रिमाण्ड प्राप्त किया गया है तथा इस मामले के हर पहलू पर अन्वेष्ण जारी है।