शाबाश...नाहन: 24 घण्टे में पंजाब से खोज निकाला पुलिस ने 14 साल के नाबालिग को....

शाबाश...नाहन: 24 घण्टे में पंजाब से खोज निकाला पुलिस ने 14 साल के नाबालिग को....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल : 

जिला सिरमौर पुलिस को यह सूचना सलाम करने वाली है कर्तव्यपरायणता सब से आगे पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को गुम होने के महज 24 घंटों के भीतर पंजाब के शम्भु इलाके से सुरक्षित कुशल बरामद कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ग्राम धनना (डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) के रहने वाले एक 14 वर्षीय लड़के  के लापता होने की रिपोर्ट रात करीब 2:00 बजे दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया।

एसपी ने बताया कि एसएचओ (SHO) जीत राम, ASI Anil और  हेड कांस्टेबल (HC) निखिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर टीम ने पाया कि बच्चा पंजाब की ओर निकल गया है। सिरमौर पुलिस ने तुरंत जिला पटियाला (पंजाब) के थाना शंभू की पुलिस से संपर्क साधा और उनके साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा।

नेगी ने बताया कि दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सटीक तालमेल और त्वरित कार्रवाई के चलते, उपरोक्त लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के भीतर पंजाब के शंभू क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।