ग्घा, मट्टनसिद्ध, लाहलड़ी में 26 को कुछ घंटे बंद रहेगी बिजली

ग्घा, मट्टनसिद्ध, लाहलड़ी में 26 को कुछ घंटे बंद रहेगी बिजली

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  25 मार्च : 
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 26 मार्च को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते मट्टनसिद्ध, पंजाली, डुग्घा, डुग्घा खुर्द, शास्त्री कॉलोनी, दोसड़का, लाहलड़ी, बीएसएनएल कॉलोनी, बारल, दुगनेड़ी, लाहड़, जसौर और इसके आस-पास के गांवों में सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।