नाहन : शहर की 3 पार्किंग 36 लाख 12 हजार में हुईं नीलाम.. नही बढ़ेंगे दाम...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मार्च :
नगर परिषद के स्वामित्व वाली शहर के तीन पार्किंग स्थलों को आज वित्तिय वर्ष 2026- 27 के लिए नीलामी कर दी गई। मंगलवार को आयोजित नीलामी कार्यक्रम में पक्का टैंक, शिमला रोड व ढाबों मोहल्ला पार्किंग स्थल 36 लाख, 12 हजार रुपए में नीलाम हुए।
उधर पार्किंग की नीलामी की राशि गत वर्ष की अपेक्षा कई लाख की बढ़ोतरी हुई है इस बार यह राशि 36 लाख 12 हजार में नीलाम हुईं । गत वर्ष नीलाम की राशि...24 लाख 12हजार रुपये थी । नप प्रशासन के अनुसार इन स्थलों में पार्क होने वाले वाहनों की पार्किंग फीस में इजाफा नही होगा।
नगर परिषद के प्रशासक एंव वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पक्का टैंक एमसी पार्किंग 27 लाख में नीलाम हुई है जोकि बीते साल 16.72 लाख में नीलाम हुई थी। इसी कड़ी में शिमला रोड पार्किंग 5 लाख रुपये में औऱ ढाबों मोहल्ला पार्किंग 4.12 लाख में नीलम की गई है। बीते साल दोनों पार्किंग क्रमश: 4.20 व 3 लाख 20 हजार में नीलाम की।गई थी।
उन्होंने बताया कि पार्किंग फीस की दरों में किसी किस्म काइजाफा नही होगा। इस बार इन पार्किंग स्थलों में दो पहिया वाहनों को पार्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।





