नाहन: मारुति कार से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,पुन्नरधार निवासी चालक धरा..

नाहन: मारुति कार से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,पुन्नरधार निवासी चालक धरा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 अप्रैल :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर  कालाअम्ब क्षेत्र में सैनवाला के नजदीक एक मारूति कार की तलाशी के दौरान 48 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक मारुति कार से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब  शराब बरामद की गई है।
नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा रात सैनवाला में कालाआंब की तरफ से आ रही सफेद रंग की मारुति कार नं0 HP79-3627 को रोककर चैक किया गया।  कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर कुल 4 गत्ता पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 

एसपी ने बताया कि कार चालक पदम देव, निवासी गांव भराडी, डाकघर पुन्नरधार, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर के खिलाफ थाना कालाआंब में धारा 39(1)(A) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।