नाहन: 14,640 नशीले कैप्सूल व 4800 टेबलट्स की बड़ी खेप पकड़ी,पांवटा में 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज....
पांवटा ब्लॉक में पुलिस की स्पेशल टीम ने नेश के धंधे में लोगों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले बड़ीकामयाबी हासिल करते हुए एक मामले में 14,640 नशीले कैप्सूल व 4800 टेबलट्स का जखीरा पकड़ा है।
पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर निवासी 4 आरोपियों को धर दबोचा है। अदालत ने एक नामज़द आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा में ने गुप्त सुचना के आधार पर पूर्व में आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 व मोहम्म्द नवाज पुत्र श्री विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 के कब्जे से नशीले कैप्सुल 11040 तथा 4200 नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई थी।
एसपी ने बताया कि इसी कड़ी में जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में एक अन्य नामजद आरोपी शाकिब पुत्र श्री अब्दुल गप्फार निवासी गाँव चिल्काना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत ने 12 मार्च तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।
नेगी ने बताया कि मामले में चौथे आरोपी वॉबी कुमार पुत्र दीपक गाँव अतर गढ निवासी गाँव सहारनपुर को बीते दिन गिरफ्तार किया गया है।
वॉबी कुमार उपरोक्त के कब्जा से 3600 नशीले कैप्सुल व 600 नशीले गोलिया बरामद हुई है।
उन्होंने ने बताया कि इस मामले में मे अब तक कुल ब्रामदगी 14640 नशीले कैप्सुल व 4800 नशीली टेबलट्स बरामद हो चुकी है।आरोपी को अदालत ने 14 मार्च तक पुलिस में रखने के आदेश दिए हैं। मामले में जांच जारी है।




