नाहन: पुलिस ने धरी 3 तस्कर महिलाएं, 835 ग्राम चरस पकड़ी, पांवटा में एफआईआर दर्ज....

नाहन: पुलिस ने धरी 3 तस्कर महिलाएं, 835 ग्राम चरस पकड़ी, पांवटा में एफआईआर दर्ज....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 फरवरी :     
पांवटा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड निवासी नशा तस्करी में लगी तीन महिलाओं को धर दबोचा । आरोपी महिलाओं के कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद की गई है।
 पुलिस ने इन आरोपी महिलाओं को  हिरासत में लेकर, पुरुवाला पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस चौकी सिंघपुरा की  टीम ने गश्त के दौरान खोदरी माजरी की तरफ से गांव गोजर की जा रही तीनमहिलाओं शानु राय पत्नी श्री हरी दास निवासी गांव शाहपुर, कल्याणपुर, धर्मावाला डाकघर हर्बटपुर , बबीता पत्नी श्री मनोज निवासी गांव भीमावाला व आशिया परबीन पत्नी श्री तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर जिला देहरादुन की तालाशी ली।
एसपी ने बताया कि उक्त महिलाओं के कब्जे से 835  ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

एपीसी ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस स्टेशन पुरूवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नेगी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिये अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।