मुकेश कुमार रमौल चुने गए सर्वसम्मति से SMC प्रधान

मुकेश कुमार रमौल  चुने गए  सर्वसम्मति से  SMC प्रधान
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जून :

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में अभिभावकों की आमसभा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग  100 से अभिभावकों एवं शिक्षकों  ने भाग लिया। सर्वप्रथम गणित प्रवक्ता देवराज ठाकुर द्वारा  विद्यालय की तरफ से  सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। उसके उपरांत विद्यालय की  प्रधानाचार्या महोदया डॉ० आशिमा राघव द्वारा आमसभा मे विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न विषयों की  गहनतम रूप से जानकारी प्रदान की गई ।

उसके उपरांत अगले तीन वर्षों के लिए SMC कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमे  मुकेश कुमार रमौल को सर्वसम्मति से SMC का प्रधान चुना गया। इसके अलावा सूरत कपूर , अनन्त राम , विक्रम शर्मा,  निर्जला देवी,  मेनका , पूनम, शीला, हारून युसुफ खान, मुमताज,  हुनर सिंह,  दिनेश कुमार,  श्यामा शर्मा,  रंजना देवी, एवं कमलेश को SMC सदस्य के रुप में सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ- साथ समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।