अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोउत्सव पर तीर्थ श्री रेणुकाजी में पहुंची देव पालकियां

अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोउत्सव पर तीर्थ श्री रेणुकाजी में पहुंची देव पालकियां
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 मई : 
अजर अमर भगवान विष्णु के छठे अवतार भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम का जन्मोउत्सव बैसाख शुक्ल अक्षय तृतीय को जिला सिरमौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीर्थ श्री रेणुकाजी चूंकि भगवान परशुराम की जन्मस्थली है, लिहाजा यंहा भगवान परशुराम का जन्मोउत्सव रेणुकाजी विकास बोर्ड,सन्त समाज, स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच तीन दिवसीय आयोजन के तहत मनाया जा रहा है।
इस कड़ी में परशुरामजी जन्मोउत्सव की पूर्व संध्या पर जंहा ददाहू तहसील परिसर से जामु कोटि से चांदी की सुस्सजित देव पालकी के अलावा कटाह शीतला से भगवान परशुराम की देवपालकियों की शोभायात्रा श्री रेणुकाजी के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों, देवलुओं व भगवान परशुराम के जय जयकारों के बीच आगे बढ़ी। वंही आज तीर्थ श्री रेणुकाजी के भगवान परशुराम प्राचीन देवठी परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य तौर पर शिरकत कर पूर्णाहुति में भाग लिया। इससे पूर्व रात्रि भजन संध्या का आयोजन यंहा हुआ।
उपाध्यक्ष  विस् एवं चेयरमैन रेणुकाजी विकास बोर्ड ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बोर्ड द्वारा आगामी समय मे ओर भी विस्तार से मनाया जाएगा। वहीं तीर्थ के विकास के लिए बोर्ड द्वारा प्रयास जारी रखे जाएंगे।