नाहन: त्रिलोकपुर- पालियों सम्पर्क मार्ग पर अज्ञात शव बरामद, नही हुई शिनाख्त..
त्रिलोकपुर- पालियों संपर्क मार्ग पर आज पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवक सड़क किनारे लगे पैराफिट पर सोया हुआ था। दोपहर के वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण वह पैराफिट से सीधे नीचे गहरे खाले में जा गिरा।
मृतक की बाजू पर “धनेश्वर प्रजापति” नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी नाम को आधार मानकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक स्थानीय निवासी नही है। जांच से लगता है कि युवक अन्य किसी राज्य का निवासी है। माना जा रहा है वो मेले आया हो।
एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





