नाहन: पांवटा में आईटीआई के छात्र ने लगाया फंदा, नही मिला सुसाइड नोट..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 31 मार्च :
पांवटा साहिब में मंगलवार को आईटीआई के एक 18 वर्षीय छात्र ने घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान कर्ण शर्मा निवासी गांव नाया,तहसील शिलाई के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि मृतक परिवार के साथ पांवटा साहिब की एकता कॉलोनी में रह रहा था।नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है।पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले किया जायेगा।





