नाहन : अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन, एचपीयू की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी

नाहन : अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन, एचपीयू की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 जुलाई :
जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर, प्रियंका वर्मा द्वारा अत्यधिक वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 20 एवं 21 जुलाई 2026 को अत्यधिक भारी वर्षा की रेड अलर्ट चेतावनी के चलते जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को एहतियातन बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। इस बीच यह संज्ञान में आया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की विभिन्न परीक्षाएं इसी अवधि में निर्धारित हैं तथा बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2)(v) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एचपीयू की निर्धारित परीक्षाओं के आयोजन को शिक्षण संस्थानों के बंद रहने के आदेश से अपवाद (Exception) प्रदान किया है। अतः एचपीयू की सभी निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें एवं निर्देश यथावत प्रभावी रहेंगे। सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, परीक्षा प्राधिकरणों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाए जाएं।