सिरमौर में आपदा जागरूकता दिवस पर आयोजित की मॉक ड्रिल- उपायुक्त
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि हिमाचल भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है इसलिए हमें आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखनी होगी और लोगों को जागरूक करना होगा ताकि आपदा की स्थिति में कम से कम जान-माल का नुकसान न हो।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की ड्रिल जिला के सभी स्कूलो, कालेजो, आईटीआई, मेडिकल कालेज, और सरकारी कार्यालयों मेे भी आयोजित की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान होमगार्ड , अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगो को भूकंप की स्थिति से निपटने के तरीको की जानकारी दी उपायुक्त ने बताया कि भूकंप की स्थिति में किसी मजबूत मेज के नीचे अपने-आप को सुरक्षित करेे तथा उचित मौका मिलने पर सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकले ।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा ,सहायक उपायुक्त विवेक शर्मा सहित होमगार्ड अग्निशमन विभाग व उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।








