17 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 16 जून :
हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उप-मंडल–1 सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि 11 केवी समखेतर, 11 केवी हॉस्पिटल और 11 केवी पड्डल एचटी लाइनों की आवश्यक मुरम्मत, रख रखाव तथा एचटी लाइन के आस-पास पेड़ों की कांट-छांट का कार्य 17 जून, 2026 सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया जाना निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कारण इन एचटी लाइनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों लोअर व अप्पर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाज़ार, अस्पताल रोड, जोनल अस्पताल, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट, ट्रेज़री ऑफिस, वेलफेयर ऑफिस, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, यूपी कॉलोनी, नेशनल स्ट्रीट, मीट मार्केट, पड्डल, गुरुद्वारा, एचआरटीसी बस स्टैंड, पुलिस लाइन, डिग्री कॉलेज, लोअर भ्यूली, कांगनी धार, संस्कृति सदन, जलशक्ति विभाग पंप हाउस पड्डल, गुरुद्वारा मोहल्ला व इसके आस-पास के क्षेत्रों में इस समयावधि में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को बारिश इत्यादि के कारण मौसम प्रतिकूल रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग करने और आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ।
-0-









