मुख्यमंत्री ने आम बजट पेश किया, एक नजर बजट में घोषणाओं पर…..
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शनिवार को राज्य का वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। मुख्यमंत्री का यह लगातार अपना चौथा बजट है।
हिमाचल का वर्ष 2026-27 का बजट 54298 करोड़ रुपये होगा। ये बजट वर्ष 2025-26 की तुलना में 3596 करोड़ रुपये कम होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आरडीजी बंद होने के कारण बजट का आकर बीते साल की तुलना में कम हुआ है।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए गाय के दूध का खरीद मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो करने, मक्का का समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़कर 50 रुपये, पांगी के जौ का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़कर 80 करने और हल्दी का समर्थन मूल्य 90 से बढ़कर 150 रुपए प्रति किलो करने की घोषणा की। उन्होंने अदरक को भी समर्थन मूल्य के तहत लाने और 30 प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की घोषणा की।
बजट की घोषणाएं
54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे
सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़
खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा
खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा
गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर
भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर
मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान
प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रति किलो
मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रति किलो
पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रति किलो
हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रति किलो
अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो
हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा
बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट
कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान
जलाशयों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी
प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए
मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी
नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पार्क बनेगा
मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स
ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड
100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी
आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई
संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है
हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गईसंसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है





