आरएसएस का शताब्दी वर्ष: विजय दशमी से आंरभ होगा दुनिया का सबसे बड़ा जन संपर्क अभियान...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 अगस्त :
100 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2 अक्टूबर से विजय दशमी से देश भर में ग्रास रूट पर आयोजित करेगा। साल भर विभिन्न तय कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। देश के 4 बडे मेट्रो सीटी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शिरकत करेंगे। संघ के अनुसार शताब्दी वर्ष में ग्रास रूट पर होने वाल जन सम्पर्क कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा।
नाहन में आयोजित संघ के मीडिया संवाद कार्यक्रम की रिपोर्ट के अनुसार 2 अक्टूबर को विजय दशमी के अवसर स्वंय सेवकों के पथ संचलन के साथ नगर मंडल खंड और वार्ड स्तर पर कार्यक्रम संचालन का आगाज भी होगा संघ शताब्दी वर्ष के दौरान संघ के पदाधिकारी घर-घर व्यापक ग्रह संपर्क अभियान चलाएंगे जिसमें राष्ट्रीय संघ की जानकारी दी जाएगी कार्यक्रम की कड़ी में गृह संपर्क अभियान जिसमें संघ के सदस्य परिवार के बीच कुछ समय बैठकर संवाद करेंगे।
ऐसे कार्यक्रम जिला भर में 55 स्थान पर होंगे इसके अलावा सामाजिक सद्भाव बैठकर आयोजित होगी जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को एकत्रीकरण किया जाएगा कार्यक्रम की कड़ी में प्रमुख जन संगोष्ठियां आयोजित होगी।
युवाओं के लिए भी शताब्दी वर्ष में अखंड भारत अभियान महापुरुषों की जीवनिया इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे संघ पदाधिकारी ने इस दौरान अधिकतम स्थान पर शाखा लगाने का भी लक्ष्य तय किया।
ताकि समाज में लोग अपनी समस्याओं को लेकर जिम्मेवारियां दूसरों पर डालने की बजाय एक स्वयं के सिपाही के तौर पर कार्यों का निर्माण करें