नाहन: पुलिस ने आर्यन को टक्कर मारने वाले स्कार्पियो चालक की पहचान,मौके से नही भागा था...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मई :
28 मई की शाम ऐतिहासिक पक्का टैंक के किनारे लखदाता पीर के नजदीक पार्क के सामने एक स्कॉरर्पियो गाडी द्वारा आठ साल के टक्कर आर्यन को टक्कर मारने वाले चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है।
उधर पुलिस ने शनिवार को आर्यन के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। स्वर्गीय आर्यन का अंतिम संस्कार, गांव चुनवी हरिपुर धार में गमगीन माहौल में किया गया।
उधर मौके के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी का आरोपी चालक घटना के बाद भागा नही था। यहां जमा हो गए लोगों चालाक को फटकार भी लगाई थी। यह भी पुख्ता जानकारी है कि चालक ने बाद में आगे से गाडी मोड़ी और वापस घटना स्थल पर आया लोगों के कहने पर अस्पताल चला गया।
जिले के एसपी एसएस नेगी ने बताया कि पक्का टैंक हादसे में छात्र आर्यन को टककर में मारने वाले स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर ली गई है, पुलिस ने गाड़ी का नम्बर भी ट्रेस कर लिया है। इस मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है। हर पहलू के मध्यनजर जांच की जा रही है।
एसपी ने बताया कि पक्का टैंक।एरिया में सड़क पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की।फुटज खंगाली गई है। फुटेज से पता चला रहा है कि स्कॉर्पियो चालाक तेज रफ्तार में नही था। जानकारी यह भी मिली है कि आरोपी चालक गाड़ी मोड़ कर वापस लाया और अस्पताल चला गया जहां बच्चे का इलाज चल रहा था।
एसपी ने बताया कि इस मामले कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
नेगी ने साफ किया कि आचार संहिता हटने के बाद पुलिस शहर के बेलगाम चालकों पर।शिकंजा कसेगी। सख्त अभियान चलाया जाएगा।
एसपी ने इस हादसे का शिकार बने छात्र आर्यन के निधन पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।









