नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक

नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 03 अक्तूबर : 
 जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये आवेदन वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024  सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2024 पर किए जा सकते हैं।

 नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह मोबाइल नंबर 82194-82550 या 89540-39120 पर संपर्क कर सकता है।