बिलासपुर शहर के आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर शहर के आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

 अक्स न्यूज लाइन  बिलासपुर  02 मार्च :

सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-2  ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया 3 मार्च को जीओ-स्विच के भाग बदलने, बिजली की लाइनों की आवश्यक मुरम्मत व पेडों की कांट-छांट के चलते रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी।  

उन्होंने बताया कि बिलासपुर के रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बेहल कंडेला, नेक्सा शोरुम तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर बारद 2 बजेे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।