एलेना ऑटो इंडस्ट्री मोहाली ने विभिन्न श्रेणियों के अधिसूचित किए 160 पद

एलेना  ऑटो इंडस्ट्री मोहाली ने विभिन्न श्रेणियों के अधिसूचित किए 160 पद

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 25 फरवरी :  


एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड फेज-7 डंडस्टीªयल एरिया मोहाली पंजाब द्वारा अप्रेन्टस्शिप ट्रेनी के 120 और हेल्पर के 40 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 6 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।


इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि अप्रेन्टस्शिप ट्रेनी के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्रिल मैन, मिलिंग मैन, मोटर मैकेनिक, शीट मेटल ऑपरेटर, वेल्डर डिप्लोमा तथा हेल्पर के पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास रखी गई है। इन पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 13 हजार 500 रुपये से 14 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।