नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 24 मार्च :
जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने सूचित किया है कि जिला मण्डी में नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत लंगेहड़ के गांव दुमण (वार्ड न० 2), विकास खण्ड बालीचौकी की ग्राम पंचायत भटवाड़ी के गांव रेहुकलघार (वार्ड न० 3), विकास खण्ड बल्ह की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के गांव डोह (वार्ड नं० 1) तथा विकास खण्ड मण्डी सदर की ग्राम पंचायत देवरी के गांव देवरी (वार्ड नं० 1) में नई उचित मूल्य की दुकानों के सम्बन्ध में आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक https://emerginghimachal.ho.gov.in/back office/site/login पर पोर्टल के अनुसार समस्त आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों सहित निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





