उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 29 जनवरी को रहेंगे सिरमौर प्रवास पर
अक्स न्यूज लाइन नाहन, 28 जनवरी :
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सैन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगो को उद्योग मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी तथा अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से भी प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, एच बी जांच, सीक्वल, आभा आई-डी तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सेवाएं तथा आय प्रमाणपत्र एवं अपडेट के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के पोषण व विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।





