नाहन: 3 महिने, 49 मामले, 75 आरोपी सलाखों के पीछे , एनडीपीएस एक्ट में नशीले पदार्थों का पकड़ा जखीरा....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 अप्रैल :
सिरमौर पुलिस को सलाम...नशे की गर्त में जा रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशा विरोधी गतिविधियों में शामिल नशे के कारोबारियों के दबोचने में लगी मुस्तेदी टीम को वर्षों 2026 की पहली तिमाही में शानदार सफलता मिली है।
एसपी ऑफिस में रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 31मार्च 2026 तक तीन महीने की अवधि में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान 49 मामले दर्ज हुए कुल 75 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
इस अवधि में अलग अलग मामलों में दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से 2.375 कि.ग्रा. चरस, 379.59 ग्रा.अफ़ीम,136.88 ग्रा.हेरोइन, 11.163 कि.ग्रा.चुरा पोस्त बरामद किया गया । 16293 कैप्सूल, 4905 टेबलेट्स व 4905 टैबलेट्स पकड़े गए। इस दौरान 53,590/- रुपए की करंसी भी पकड़ीं गई।
सिरमौर जिला सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने अक्स न्यूज लाइन को बताया कि सरकार के आदेशों अनुसार जिले में नशीले पदार्थों का का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। अभी इन मामलों में फंसे मुजरिमों की करोड़ो की सम्पति सीज कर ली गई है। लाखों की करंसी भी कब्जे आई है।
एसपी ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पुलिस टीम ने शानदार कामयाबी हासिल की है । इस अवधि में एनडीपीएस एक्ट में 49 एफआईआर दर्ज हुई है। 75 आरोपी धरे गए।
एसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जन सहयोग भी आवश्यक है, पुलिस की इस सफलता के पीछे नागरिकों का मिल रहा सहयोग भी शामिल हैं। एसपी ने जन साधारण से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे चंगुल से निकालने के लिए, नशे के कारोबार में लगे तस्करों की सूचना उपलब्ध कराने में आगे आएं।








