तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित
अक्स न्यूज लाइन शिमला 25 मार्च :
इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने में यह परियोजनाएं मील पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करने के लिए इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध, सतत् विकास के दृष्टिगत भविष्य के अनुरूप शहरी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की नियोजित शहरीकरण की परिकल्पना को साकार करने की दृष्टि में यह परियोजनाएं सहायक साबित हांेगी। यह पहल नए आर्थिक अवसरों के सृजन में सहायक होगी। इन परियोजनाओं के साकार होने से प्रदेश को एक नई पहचान और लोगों को रोज़गार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमुडा और हुडको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





